भारत की ऊर्जा आवश्‍यकताएं विस्‍तृत और वृद्धिशील हैं। विद्युत के तीसरे सबसे बड़ा उत्‍पादक होने के बावजूद यहां प्रति व्‍यक्ति विद्युत खपत वैश्‍विक औसत की लगभग एक तिहाई है। इसलिए सभी स्रोतों को परिनियोजित कर बृहद क्षमता संवर्धन की आवश्‍यकता है।

नाभिकीय ऊर्जा महत्‍वपूर्ण, स्‍वच्‍छ एवं पर्यावरण हितैषी विकल्‍प है जो संधारणीय बेसलोड ऊर्जा स्रोत के रूप में 24x7 उपलब्‍ध है।

एनपीसीआईएल यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि नाभिकीय विद्युत निरापद, सुरक्षित एवं किफायती हो। साथ ही, एनपीसीआईएल समावेशी उन्‍नति में विश्‍वास रखता है और अपने स्‍थलों के निकटवर्ती क्षेत्रों में कई सामुदायिक कल्‍याणकारी गतिविधियां आयोजित करता है। एनपीसीआईएल ने अपने निकटवर्ती क्षेत्रों के और समूचे देश के लोगों से भी विभिन्‍न जन संचार कार्यक्रमों के माध्‍यम से संपर्क किया है और अपनी गतिविधियों व नाभिकीय विद्युत के बारे में सामान्‍य जानकारी का प्रसार करता है।

एनपीसीआईएल के जनसंपर्क कार्यक्रम के विस्‍तार के लिए इस पोर्टल का प्रारंभ किया जा रहा है। इस पोर्टल पर आप एनपीसीआईएल गतिविधियों, भारतीय नाभिकीय विद्युत कार्यक्रम या नाभिकीय विद्युत से संबंधित किसी अन्‍य विषय पर अपने प्रश्‍न पोस्‍ट कर सकते हैं। भारतीय नागरिक, महाविद्यालय, विद्वान, ग्राम पंचायत समूह या अन्‍य संगठन हमारे किसी भी नाभिकीय विद्युत संयंत्र में भ्रमण करने के लिए अनुरोध भी पोस्‍ट कर सकते हैं या संस्‍थाएं/संगठन/समूह अपने संस्‍थान में विशेष सत्र के लिए हमें आमंत्रित कर सकते हैं जिसे पारस्‍परिक सुविधा के आधार पर आयोजित किया जाएगा।

परमाणु ऊर्जा के बारे में अधिक जानें
1. क्या आप हमारे परमाणु ऊर्जा संयंत्र साइट पर जाएँगे?
2. परमाणु ऊर्जा पर किसी भी जानकारी / स्पष्टीकरण प्रदान करने के लिए हमें अपनी संस्था, कॉलेज, स्कूल या किसी भी समूह में आमंत्रित करें
3. आप न्यूक्लियर पावर के बारे में अपने प्रश्नों को पोस्ट कर सकते हैं और हम आपके पते पर उत्तर देने के लिए बहुत खुश होंगे।